Vaishno Devi Yatra Tips 2024: माता वैष्णो देवी की यात्रा
Vaishno Devi Yatra Tips 2024: दोस्तो आप माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहली बार अगर जा रहे है, या फिर जाना चाहते है, तो हम इस लेख में आपको वैष्णों देवी की यात्रा (Vaishno Devi Yatra Tips 2024) से जुड़ी कुछ जानकारी आपको देगे।
माता वैष्णों देवी का मंदिर जम्मू कश्मीर में स्थित त्रिकुट पर्वत पर एक गुफा में है, इसमे माता रानी 3 रूपों में विराजमान है, जिसमे महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली है। माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए आप कटरा से हेलीकॉप्टर, घोड़े, पालकी, पीठू से 14 किलोमीटर की यात्रा कर सकते है। इस लेख में हम आगे सभी के बारे में विस्तार से बताने वाले है।
वैष्णो देवी मंदिर यात्रा
माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आपको कटरा आना होगा, कटरा रेलवे स्टेशन है, यहाँ आप शीधे आ सकते है। यात्रा शुरू करने से पहले आपको कटरा में अपना पंजीकरण करना होगा, यात्रा के लिए कार्ड जारी होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण काउंटर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलता है, और यह इसके लिए कोई भी शुल्क नही लिया जाता है।
फिर आपको वाणगंगा से होते हुए भवन के लिए जाना होगा। यहां आपका कार्ड और आपकी सिक्योरिटी के रूप में तलाशी होती है, वाणगंगा से भवन 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ेगी। भवन जानें के लिए आपको हेलीकॉप्टर, घोड़े, पालकी और इलेक्ट्रिक वाहन की भी सुविधा उपलब्ध है।
आप ऑनलाइन माता वैष्णो देवी की आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org से यात्रा पर्ची का पंजीकरण, मां के दरबार मे आरती का पंजीकरण समेत जरूरी जानकारी के साथ बुकिंग कर सकते है।
माता वैष्णों देवी के दर्शन के दौरान आपको पवित्र गुफा, वाणगंगा नदी, अर्धकुंमारी गुफा, भैरवनाथ मंदिर देखने को मिलेगी।
1. पवित्र गुफा एक गर्भगृह है, इसके अंदर माता जी का निवास है, इसके दर्शन से भक्त आत्मा विभोर हो जाते है।
2. वाणगंगा नदी एक पवित्र नदी है, इसमे माता रानी ने अपने बाल को धोएं थे और यह पर पानी को पिया था।
3. अर्धकुंमारी गुफा में माता रानी ने 9 महीने तक भगवान शिव की तपस्या की थी, इस दौरान भैरवनाथ ने उन्हें देख लिया था। उस गुफा से निकलकर भवन में पहुँच गई थी।
4. माता वैष्णो देवी के भवन के ऊपर भैरवनाथ का मंदिर है, ऐसा माना जाता है, अगर माता वैष्णो देवी के दर्शन का फल तब तक नही मिलता , जब तक आप भैरवनाथ के दर्शन नही करते। यहाँ पर जानें के लिए अब रोप वे भी चलती है।
किस मौसम में करे यात्रा
माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरे साल के लिए खुली रहती है। आप वैष्णों देवी की यात्रा को कभी भी कर सकते है। लेकिन गर्मियों के मौसम में यात्रा करने के लिए अच्छा समय है। क्योकि यहाँ पर मौसम ठंडा रहता है, अगर आप बारिश के मौसम में जाते है, तो पहाड़ो पर चढ़ने पर फिसलन का डर रहता है, दिसम्बर में यहां पर जबरदस्त ठंड होती है।
कैसे पहुचे माता वैष्णो देवी के मंदिर
अगर आप दिल्ली से यात्रा को शुरू करते है, तो आपको रेल मार्ग से यात्रा करनी चाहिए, इसके लिए आपको स्लीपर क्लास की टिकट 400 रुपया की हो जाएंगी, जो आपको सीधा कटरा स्टेशन ले जायँगी, यहाँ से आप नीचे ही यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते है, अगर आप घोड़े से जाते है,
तो आपसे 400 रुपया लगेंगे जो केवल अर्धकुमारी तक लेकर जाएंगे, फिर आगे के लिए आपको फिर 400 रुपया लगेंगे तो आपको अर्धकुमारी से भवन लेकर जायँगे, जहाँ पर आप प्रसाद लेकर दर्शन की लाइन में लगकर दर्शन कर सकते है, फिर आपको रोप वे की 100 रुपया की टिकट मिलेगी, जो आपको भैरवनाथ मंदिर लेकर जाएंगी, अगर आप पैदल यात्रा करना चाहते है, तो आपको दो विकल्प मिलेगी, जिसमे एक सीढ़ी और दूसरे में आप सड़क के द्वारा भवन जा सकते है।
प्रारंभिक राज्य | हवाई मार्ग | रेल मार्ग | सड़क मार्ग |
---|---|---|---|
दिल्ली | श्री माता वैष्णो देवी हवाई अड्डा, कटरा (निकटतम हवाई अड्डा) | दिल्ली से कटरा तक सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं | राष्ट्रीय राजमार्ग 44 |
मुंबई | श्री माता वैष्णो देवी हवाई अड्डा, कटरा (निकटतम हवाई अड्डा) | मुंबई से कटरा तक सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं | राष्ट्रीय राजमार्ग 48 |
बेंगलुरु | श्री माता वैष्णो देवी हवाई अड्डा, कटरा (निकटतम हवाई अड्डा) | बेंगलुरु से कटरा तक सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं | राष्ट्रीय राजमार्ग 48 |
कोलकाता | श्री माता वैष्णो देवी हवाई अड्डा, कटरा (निकटतम हवाई अड्डा) | कोलकाता से कटरा तक सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं | राष्ट्रीय राजमार्ग 44 |
चेन्नई | श्री माता वैष्णो देवी हवाई अड्डा, कटरा (निकटतम हवाई अड्डा) | चेन्नई से कटरा तक सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं | राष्ट्रीय राजमार्ग 48 |
1 thought on “Vaishno Devi Yatra Tips 2024: माता वैष्णो देवी की यात्रा जम्मू कश्मीर”